दुमका: दुमका जिले के मकरो गाँव में 16 अक्टूबर, शुक्रवार को धूमधाम व हर्ष उल्लास से बेलवरन पूजा की गई। दुमका सदर प्रखंड के गुहियाजोरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले मकरो गांव में खेरवाड़ साँवता एभेन बायसी की अगुवाई में धूम-धाम से बेलवरन पूजा का आयोजन किया गया और इस दौरान पारंपरिक रस्मों का निर्वहन किया गया।

उल्लेखनीय है कि आयोजन कमेटी ने 18 अक्टूबर, दिन रविवार को दासाँय पर्व सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को संजोये रखने वाला है और संताल आदिवासियों की संस्कृति का संरक्षण करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। बेलवरन पूजा के उपरांत ही दासाँय पर्व की शुभारंभ किया जाता है। गुरु द्वारा अपने शिष्यों को मंत्र विद्या सिखाने के बाद बेलवरन पूजा किया जाता है, एवं उसके बाद अगल-बगल के गांव में वे नृत्य करते हुए भीक्षाटन करते हैं। दूर्गा पूजा के विजयादशमी के साथ दासाँय नृत्य का समापन किया जाता है।