हर्ष व उल्लास से मनाया गया संतालों का त्योहार दासाँय, जानिए परंपरा

दुमका: खेरवाड़ सावता एभेन बायसी ने दुमका के मकरो ग्राम में धूमधाम से दासाँय पर्व सह सम्मेलन का आयोजन किया। 18 अक्टूबर को दुमका सदर प्रखंड के गुहियाजोरी पंचायत के मकरो गांव में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में संताल समाज के लोगों ने भाग लिया।

यहां उल्लेखनीय है कि खेरवाड़ साँवता एभेन बायसी विगत चार वर्षों से लगातार आदिवासी पर्व त्योहार एवं धर्म एवं संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत है। आदिवासियों का दासाँय पर्व गुरु शिष्य परंपरा को बरकरार रखते हुए पुरानी यादों को ताजा करता है। जितिया पर्व के साथ ही शिष्यों का गुरूजी के घर में जमावडा शुरू हो जाता है। वहाँ पर मंत्र विद्या अर्जित की जाती है। यहं सिलसिला दूर्गा पूजा के षष्ठी दिन तक जारी रहता है। षष्ठी के दिन ही बेलवरन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी तिथि से ही दासाँय पर्व का शुभारम्भ किया जाता है।

दासाँय पर्व में शामिल कलाकार व ग्रामीण।

उसी दिन से दासाँय नाच गान शुरु हो जाता है। गुरु शिष्य पाँच दिनों तक लगातार दासाँय नाच गान करते हुए विजयादशमी के दिन दूर्गा माता विसर्जन के साथ इस पर्व का समापन किया जाता है। यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ गुरु-शिष्य परंपरा को बरकरार रखने की सीख देती है।

इस अवसर पर नटुआ हांँसदा, मनोहर मरांडी, प्रेम मरांडी, जोसेफ मुरमू, गोविंद मुरमू, मदन टुडू, बालेटा मुरमू, सुबोधन मरांडी, सरदार मुरमू, ग्रीस सोरेन, आनंद मरांडी, स्टेफन मरांडी, सुनील मुरमू, रामविलास मुरमू, बाबशल मुरमू, बिनिलाल टुडू समेत गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में चुडका मुरमू, बबलू मरांडी, गुरु बाबा शोकोल मरांडी, बुदीन मुरमू, मकलू मुरमू कार्यक्रम में शामिल थे।

मुख्यमंत्री के नाम से दशाँय पर्व की शुभकामना वाला होर्डिंग लगाने से संताल समाज में खुशी

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में संताल आदिवासियों के प्रमुख पर्व दशाँय के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से शुभकामना संदेश का होर्डिंग नहीं लगाए जाने को लेकर संताल समाज ने नाराजगी व्यक्त । मीडिया में खबर चलने के बाद आज सूचना और जनसम्पर्क विभाग,झारखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री का दशाँय पर्व का शुभकामनाएं का बैनर दुमका में लगाया गया।इससे संताल समाज मे खुशी का लहर है।संताल समाज ने सरकार से आग्रह किया कि आदिवासी के हर पर्व में इसी तरह सरकारी शुभकामनाएं देते रहे।

इस मौके में सुभाष किस्कू, अर्जुन मुर्मू, सोनेलाल मुर्मू, रविन्द्र सोरेन, सुनील मरांडी, शिवकांत मुर्मू, जोसेफ मरांडी, विमल हेम्ब्रम, अनुप हांसदा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply