झारखंड वन विभाग ने गिद्ध संरक्षण के लिए बीएनएचएस से किया करार

मुंबई: झारखंड सरकार के वन विभाग एवं बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) ने राज्य में पांच साल तक गिद्ध संरक्षण के लिए साझा परियोजना चलाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किया है। दोनों पक्षों के बीच यह करार मुंबई में हुआ।

झारखंड सरकार की ओर से राज्य के पीसीसीएफ एंव मुख्य वन्य जीव संरक्षक पारितोष उपाध्याय एव बीएनएचएस के निदेशक किशोर राठे की मौजूदगी में मुंबई में बीएनएचएस मुख्यालय में इस करार पर हस्ताक्षर किए गए।

यह करार विशेष रूप से गिद्धों की दो प्रजातियों ओरिएंटल व्हाइट बैक्ड गिद्ध और लांग बिल्ड गिद्ध के संरक्षण के लिए किया गया है।

यह साझा सहयोग झारखंड में गिद्धों के वैज्ञानिक प्रजनन, निगरानी, कैपिसिटी बिल्डिंग और दीर्घकालिक संरक्षण पर फोकस करेगा। इस कार्य में बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

One thought on “झारखंड वन विभाग ने गिद्ध संरक्षण के लिए बीएनएचएस से किया करार

Leave a Reply