दाँसाय पोरोब को लेकर खेरवाड़ साँवता एभेन बायसी ने मकरो ग्राम में की बैठक, बनी कार्ययोजना

मकरो ग्राम (दुमका) : हर साल की भांति इस वर्ष भी दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत मकरो गाँव मे 18 अक्टूबर 2026 को हर्षाेल्लास के साथ दासाँय पर्व सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दासाँय पर्व आदवासियों का अत्यंत लोकप्रिय पर्व है। यह पर्व गुरु शिष्य-परंपरा पर आधारित है।

जिउतिया के दिन से ही शिष्य गुरु के घर में या निर्धारित स्थान में रात्रि के समय जमा होते हैं एवं मंत्र विद्या सीखते हैं। दुर्गा पूजा के पाँचवें दिन में गुरु शिष्य मिलकर बेलवरन पूजा मनाते हैं। दूसरे दिन से अगल-बगल के गाँव में नृत्य करते हुए भिक्षाटन करते हैं। इस प्रकार यह पर्व बिजया दशमी के साथ समाप्त की जाता है।

गुरु-शिष्य परंपरा को बरकार रखते हुए यह पर्व शांति और भाईचारा की भी सीख देता है। 23 सितंबर
इस अवसर पर नटुआ हाँसदा, मनोहर मरांडी, प्रेम मरांडी, जोसेफ मुरमू, गोविंद मुरमू, मदन टुडू, कोरनेल हेम्बरोम, बाजाल मुरमू, बालेटा मुरमू, बबलू हेमब्रम, सरदार मुरमू, शोकोल सोरेन, फुलो मरांडी, मकलू मुरमू, बुदीन मरांडी, मिरु मुरमू समेत अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Leave a Reply