दॉसाय पर्व की शुभाकामना का सरकारी होर्डिंग लगने से संताल आदिवासी समाज में खुशी

दुमका: दुमका प्रखंड के लेटो गांव में दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा और ग्रामीणों में दॉॅसाय पर्व का होर्डिंग सरकार द्वारा लगवाए जाने से खुशी की लहर है। दॉसाय संताल आदिवासियों की गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व है और इसका मुख्य आयोजन 30 सितंबर को है। हालांकि इससे जुड़े विभिन्न आयोजन पिछले कई दिनों से चल रहे हैं।

ज्ञात हो कि कल समाचार पत्र व मीडिया के माध्यम से अखड़ा और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से माँग की थी कि संतालों का पर्व दॉॅसाय की शुभकामनाए होर्डिंग-बैनर लगवा कर दी जाए। आज अखड़ा और ग्रामीणों का मांग पूरी हुई।

दुमका जिले के लेटो गांव के संताल परिवारों ने सरकार द्वारा दॉसाय पर्व की शुभकामना का होर्डिंग लगवाने पर खुशी प्रकट की।

इस खुशी में ग्रामीणों ने मंझी थान में पूजा किया और प्रसादी का वितरण भी किया। अखड़ा और ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर वर्ष दॉंसाय का शुभकामनाएं दी जाए और दॉंसाय में राजकीय अवकाश का घोषणा भी की जाए।

इस मौके में सुनील टुडू, सूरज टुडू, कहा मरांडी, अनिल टुडू, सूर्यमुनि मुर्मू, मलोती हांसदा, लुखिराम टुडू, मुनि हांसदा, माणिक टुडू, लुखी सोरेन, होपोनटिह किस्कु, लालमुनि मरांडी, सुमित्रा मरांडी, सूरज मरांडी, सिलवंती मुर्मू, लालमुनि टुडू, मिस्त्री मरांडी, बाबूलाल टुडू आदि के साथ काफी संख्या में लोगग ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply