सीडब्ल्यूएस की प्रमुख डॉ कृति के करंत को रोलेक्स एक्सप्लोरर ऑफ द ईयर सम्मान

डॉ कृति के करंत ने इस सम्मान को एक अविश्वसनीय सम्मान और गहरी जिम्मेदारी बताया है और कहा है कि यह मान्यता एक शक्तिशाली वैश्विक मंच प्रदान करता है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित वन्यजीवों पर अध्ययन व रिसर्च करने वाली संस्था सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (CWS) की प्रमुख डॉ कृति के करंत को वर्ष 2026 का रोलेक्स नेशनल जियोग्राफिक एक्सप्लोरर ऑफ द ईयर नामित किया गया है। यह नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में एक है और ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिनके कार्य, उपलब्धियां और भावना रिसर्च के क्षेत्र में नेतृत्व की सीमाओं को आगे बढाती हैं।

यह पुरस्कार सोसाइटी द्वारा रोलेक्स के साथ साझे तौर पर प्रति वर्ष दिया जाता है और उन व्यक्तियों को इससे सम्मानित किया जाता है जो रिसर्च की सोच को मूर्त रूप देते हैं और पृथ्वी के लिए एक सार्थक प्रभाव उत्पन्न करते हैं। इस सम्मान के मिलने पर डॉ कृति के करंत और उनकी संस्था ने खुशी व्यक्त की है।

2011 में अपनी स्थापना के बाद यह सम्मान दुनिया भर के केवल 15 व्यक्तियों और दो टीमों को मिला है। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की सीइओ जिल टीफेंथेलर ने कहा, “सीडब्ल्यूएस में अपने नेतृत्व और अपने अनेक महत्वाकांक्षी संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से, उन्होंने भारत और वैश्विक स्तर पर समुदायों और हजारों युवाओं में आाशा का संचार किया है। विज्ञान, शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी को साथ जोड़ कर कृति ने लोगों और वन्यजीवों के बीच संबंधों को दूरदर्शी, सहयोगात्मक और गहरे आशावादी तरीकों से नया रूप दिया है और उसे बेहतर बनाया है। कृति के करंथ को इस सम्मान से सम्मानित करना एक ऐसी नेता को मान्यता देना है, जो 21वीं सदी में संरक्षण को नए सिरे से परिभाषित करने में मदद कर रही हैं। डॉ करंत को भारत में मानव-वन्यजीव संपर्क पर लगभग तीन दशकों के परिवर्तनकारी कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है”।

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की सीइओ जिल टीफेंथेलर ने कहा “कठोर वैज्ञानितक अनुसंधान, सामुदायिक भागीदारी और अभिनव कार्यक्रमों के माध्मय से उनके नेतृत्व में उन परिदृश्यों में संरक्षण के नए मॉडल तैयाार करने में मदद की है जहां मनुष्य और वन्यजीव एक साथ रहते हैं”।

डॉ करंत कहती हैं, “नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी और रोलेक्स द्वारा एक्सप्लोरर ऑफ द ईयर नामित किया जाना एक अविश्वसनीय सम्मान और गहरी जिम्मेदारी है। सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज में वन्यजीवों और लोगों की भलाई के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता हमारे विज्ञान आधारित संरक्षण कार्याें की नींव है। यह मान्यता शक्तिशाली वैश्विक मंच प्रदान करती है, जिसके माध्यम से ऐसे अभिनव व प्रभावशाली और व्यापाक समाधानों को आगे बढाया जा सके जो सहानुभूति को प्रोत्सहित करें, प्रभाव को गहरा करें और प्राकृतिक दुनिया की सामूहिक देखभाल को बढावा दें”।

Leave a Reply