भोटेकोशी त्रासदी के बाद नेपाल से आती उम्मीद भरी ये तसवीरें

काठमांडू: नेपाल के भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त 2026 को आयी भयंकर बाढ में अबतक 538 लोगों की के शव मिले हैं, जबकि 977 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच नेपाल की सेना, नेपाल पुलिस, वहां का आपदा न्यूनीकरण प्राधिकरण सहित तमाम एजेंसी लोगों के राहत एवं बचाव में लगी है।

https://twitter.com/NDRRMA_Nepal/status/2093273522122719344/photo/1

नेपाल में आयी इस आपदा में जानमाल की सबसे अधिक क्षति चितवन जिले में हुई है, जहां 224 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रसुवा में 13, नुवाकोट में 38, धाडिंग में 40, गोरखा में 44, तनहुन में 29, नवलपरासी पूर्वी में 134 और नवलपरासी पश्चिमी में 28 शव बरामद किए गए हैं।

सेना का एक जवाब राहत-बचाव के क्रम में एक बच्चे के साथ। फोटो: नेपाली सेना।

हताशा व निराशा की इस मुश्किल घड़ी में इस बीच नेपाल से कुछ उम्मीद भरी तसवीरें आ रही हैं, जिसमें बेहद मुश्किल हालात में लोगों का वहां की सेना व अन्य एजेंसियों ने रेस्क्यू किया है। ये तसवीरें कहीं टनल से लोगों के रेस्क्यू की है, तो कहीं मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर सुरक्षित निकालने की तो कहीं किसी बच्चे के रेस्क्यू का।

एक वृद्ध महिला को रेस्क्यू करती नेपाली पुलिस का यह दृश्य देखिए…

Leave a Reply