भोटेकोशी आपदा में मरने वालों की संख्या गुरुवार रात नौ बजे तक 389 हो गई। नेपाल के आपदा न्यूनीकरण प्राधिकरण ने 389 शवों को बरामद करने की पुष्टि की। चितवन जिले में सबसे अधिक 137 शव बरामद किए गए, जबकि रसुवा में 17, नवाकोट में 28, गोरखा में 32, तनहुन में 28, नवलपरासी पूर्व में 87 व नवलपरासी पश्चिम में 27 शव बरामद किए। वहीं, 910 लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है जो बाढ में लापता हो गए हैं।
काठमांडू: नेपाल के भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त 2026 को आयी बाढ़ के बाद गुरुवार, 27 अगस्त 2026 की सुबह 11 बजे तक मृतकों की संख्या 165 पहुंच गयी। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने आज अपने सुबह 11 बजे के एक प्रेस बयान में बताया कि 165 शवों को बरामद किया गया है, जबकि 826 लोग अभी भी लापता है। आपदा न्यूनीकरण प्राधिकरण ने बताया कि इस त्रासदी में 73 लोगों को बचाया गया है।
सबसे अधिक 64 शव चितवन में बरामद किए गए। धाडिंग में 27, नुवाकोट में 12, रसुवा में दो, गोरखा में 20, नूर्वी नवलपरासी में 26 और तनहुन में नौ व पश्चिम नवलपरासी में पांच शवों को बरामद किया गया है।

प्राधिकरण ने विभिन्न इमरजेंसी सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर जरूरतमंद लोग संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 अगस्त को राज्य के सीमाई जिलों में हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ की आशंकाओं के मद्देनजर हवाई सर्वे किया।